आर्यन खान के ड्रग्स मामले में अब लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के घर एनसीबी ने छापा मारा है। यह रेड मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर पर की गई है। मामले में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि एनसीबी की यह रेड आर्यन खान ड्रग मामले से जुड़ी हुई हो सकती है। अनन्या को एनसीबी ने समन जारी कर गुरुवार दोपहर 2 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है।
अनन्या पांडे के घर पहुंची NCB की टीम
अनन्या शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की दोस्त रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनन्या पांडे के साथ-साथ ड्रग्स चैट में आर्यन खान की बहन सुहाना का नाम भी सामने आया है। एनसीबी के हाथ आर्यन खान और बॉलीवुड की एक उभरती हुई एक्ट्रेस की चैट लगी है। चैट्स में नशे को लेकर बातचीत हो रही थी। इसी चैट को आधार बनाकर एनसीबी ने कोर्ट से आर्यन समेत बाकी आरोपियों की रिमांड मांगी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या वह उभरती हुई एक्ट्रेस अनन्या पांडे हैं।
Also Read-शाहरुख़ खान ने की बेटे आर्यन से मुलाक़ात, 15 मिनट तक चली बात-चीत
साथ ही बता दें शाहरुख के घर ‘मन्नत’ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम पहुंची है। गुरुवार सुबह ही शाहरुख ने अपने बेटे आर्यन खान से जेल में मुलाकात की थी। दोनों के बीच 15 से 20 मिनट बात हुई। बातचीत के बाद शाहरुख खान जेल से निकल गए। उनके घर पहुंचते ही एनसीबी ने उनके घर ‘मन्नत’ पर छापा मारा।