मुंबई। इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह की मां का निधन हो गया है। वह कोरोना से पीड़ित थीं। कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बीते कुछ दिनों से उनका इलाज कोलकाता के हॉस्पिटल में चल रहा था।
वो कुछ दिनों से ECMO पर थीं और उनकी हालत क्रिटिकल थी। गुरुवार सुबह 11 बजे उनकी मौत हो गई। अरिजीत सिंह अपनी मां के काफी करीब थे।
स्वास्तिका मुखर्जी ने अरिजीत की मां के लिए मांगी थी मदद मालूम हो कि अरिजीत की मां के हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबर को एक्ट्रेस स्वास्तिका ने कंफर्म किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी।
स्वास्तिका ने लिखा था-अरिजीत सिंह की मां के लिए A- ब्लड की जरुरत है। वो Amri Dhakuria में एडमिट हैं। फिल्म मेकर श्रीजित मुखर्जी ने भी लोगों से रिक्वेट की थी। उन्होंने बंगाली में ट्वीट कर अरिजीत सिंह की मदर के लिए मदद मांगी थी।