नई दिल्ली। दक्षिण अमेरिका के ओयापॉक और रूपुनुनी नदियों में एरोवाना मछलियां पायी जाती हैं। ये मछलियां कम सतही पानी और दलदलों के पास पाई जाती हैं। एरोवाना मछलियां पानी की सतह के करीब तैरना पसंद करती हैं।
एरोवाना मुख्य रूप से मीठे पानी में पायी जाती हैं क्योंकि खारे पानी में उनकी सहनशीलता कम होती है। फेंग सुई के हिसाब से एरोवाना को घर में रखने से तरक्की होती है और पैसे भी आते हैं।
एरोवाना मछलियों के कुछ रोचक बातें
एरोवाना नर मछली 50 दिनों तक अंडो को मुंह में रख सकती है और तभी उन्हें बाहर निकालती है जब वह थोड़े बड़े हो जाते हैं। ये मछली ताकतवर और साहसी होती हैं और 20 साल तक जीवित रह सकती हैं।
यह मछली 120 सेंटीमीटर तक बढ़ती हैं और वजन में लगभग 5 किलो तक होती हैं। सामान्य परिस्थितियों में यह मछली 1 करोड़ की बिकती हैं, लेकिन ब्लैक मार्केट में इसे दो करोड़ से ज्यादा की कीमत पर बेंचा जाता हैं। यह मछली मांसाहारी होती हैं और 5 फिट तक ऊपर कूद सकती हैं।