नई दिल्ली। ‘बचपन का प्यार’ फेम सहदेव दिर्दो इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के रहने वाले 10 साल के सहदेव के गाने का एक वीडियो हाल ही में वायरल हो गया था जिसके बाद वह रातोंरात पूरे देश में मशहूर हो गए।
वीडियो वायरल होने के बाद बादशाह ने बच्चे के साथ एक गाने का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। बुधवार को यह गाना रिलीज कर दिया गया। गाने को रैपर बादशाह ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। पहले इंस्टाग्राम रील्स पर काफी व्यूज पाने के बाद अब यूट्यूब पे भी ये गाना लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
‘बचपन का प्यार’ गाना 3 घंटे पहले बादशाह के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया। गाने को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है और 3 घंटे के अंदर ही 23 लाख व्यूज क्रॉस हो चुके हैं।
गाने मे सहदेव के साथ आस्था गिल, रिको और बादशाह ने भी अपनी आवाज़ दी है। गाने के वीडियो मे सभी झूमते हुए नज़र आ रहे हैं। गाने की लिरिक्स बादशाह ने लिखी है और म्यूजिक हितेन ने दिया है। बता दें कि बपचन का प्यार गाने के ओरिजिनल सिंगर गुजरात के कमलेश बरोट हैं। उन्होंने यह गाना साल 2019 में गाया था।