नई दिल्ली। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां 6 मंजिला फैक्ट्री में आग लग गई। इस भीषण हादसे में 52 लोगों जान चली गई। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में करीब 30 लोग घायल हो गए। जान बचाने के लिए कई लोग जलती इमारत से नीचे कूद गए।
आग फैक्ट्री की ऊपरी मंजिलों पर लगी थी। अभी ये पता नहीं चल पाया है कि कितने लोग भीतर फंसे हुए हैं। हालांकि, जो लोग बाहर आए, उन्होंने आशंका जाहिर की है कि फैक्ट्री के भीतर फंसे लोगों का बचना मुश्किल है।