नई दिल्ली। बसपा सुप्रीमो मायावती की मां रामरती का निधन हो गया है। वह 92 साल की थीं। जानकारी के मुताबिक मायावती दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं। वे वहां अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी।
बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि मायावती की मां को हार्ट अटैक आया था और उसी वजह से उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 92 साल की उम्र में वे इस दुनिया को छोड़ चली गईं। अभी के लिए बसपा सुप्रीमो दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं। वे अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही हैं।