चंडीगढ़। कुरुक्षेत्र में आज स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ध्वजारोहण किया। सीएम सैनी ने कहा कि मैं हरियाणा के लोगों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। आज हर घर तिरंगा फहरा रहा है। मैं हमारी आजादी के लिए मर मिटने वाले शहीदों को पूरे हरियाणा की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। मैं उन सब शहीदों को नमन करता हूं, जिन्होंने देश की आजादी में अपना दिया है।
सीएम नायब सैनी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से हरियाणा में सबका साथ और सबका विकास की परिकल्पना से विकास किया जा रहा है। हरियाणा पीएम की इसी परिकल्पना के साथ आगे बढ़ रहा है। आज देश में जो भी कारें सड़कें पर दौड़ रही हैं, उनमें से हर दूसरी कार हरियाणा में ही बन रही है। सीएम ने कहा कि हरियाणा में सड़कों का जाल बिछ चुका है।