प्रयागराज। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की सोमवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। श्री बाघम्भरी मठ में उनका शव पंखे से लटकता हुआ पाया गया। शुरूआती जानकारी के मुताबिक़ उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। वहीं, घटना के बाद मठ में मौजूद हर कोई हैरान है। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि नरेंद्र गिरी ऐसा कदम उठा सकते हैं।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि जी का ब्रह्मलीन होना आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल अनुयायियों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 20, 2021
उनके निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। सीएम ने शोक व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि जी का ब्रह्मलीन होना आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल अनुयायियों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!’