लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से दो दिन के बुंदेलखंड के दौरे पर हैं। दो दिवसीय दौरे के दौरान सीएम योगी मंगलवार को जालौन और ललितपुर पहुंचे।
इस दौरान सीएम योगी ने निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का जायजा लिया। यहां अफसरों ने प्रोजेक्टर पर एक्सप्रेस-वे के नक्शे के माध्यम से मुख्यमंत्री को जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड के विकास के लिए पिछली सरकारों की कभी सोच ही नहीं रही, सिर्फ यहां की संपदा का दोहन किया गया।
जब यहां दौरे पर आया तो बुंदेलखंड के बदहाली देखी और उसे दूर करने के लिए भाजपा सरकार ने अच्छी कार्ययोजना की शुरुआत कराई। आज बुंदेलखंड के विकास का सपना साकार हो रहा है और बेहतर से बेहतर तकनीकी का प्रयास किया गया है। इसके बाद सीएम ललितपुर पहुंचे और करीब 12 बजे बंडई बांध परियोजना का लोकार्पण किया।