देश में अब कोरोना की तीसरी लहर खत्म होती नज़र आ रही है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 44,877 नए केस दर्ज किए गए हैं। यह कल से 11% कम हैं। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 172.81 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। भारत में वर्तमान में एक्टिव केस 5,37,045 हैं।
वहीं रिकवरी रेट वर्तमान में 97.55 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 1,17,591 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। इसके साथ ही ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,15,85,711 हो गई है।
डेली पॉजिटिविटी रेट 3.17% है. वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.46% है। अब तक कुल 75.07 करोड़ कोरोना टेस्ट हुआ है। पिछले 24 घंटों में 14,15,279 कोरोना जांच हुई है।