नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले लगातार कम होते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 50,784 मामले सामने आए। इस दौरान 1,359 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ो के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में 68,529 ठीक हुए हैं।
इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 19,122 की कमी आई। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 3 करोड़ के पार पहुंच गया है।
कोरोना के काबू होते हालात के बीच 9 राज्यों में अब भी रोजाना एक हजार से ज्यादा केस आ रहे हैं। इनमें महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना और असम शामिल हैं। केरल में तो यह आंकड़ा 12 हजार से भी ज्यादा है।