नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कहर अब कम होता दिख रहा है। ताजा आकंड़ो के मुताबिक देश में कोरोना की दूसरी लहर का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है। एक समय सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक दिल्ली में भी कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है।
ताजा आकंड़ो के मुताबिक दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 131 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में यहां 355 लोग ठीक हुए तो 16 संक्रमितों की मौत हो गई। केंद्र शासित प्रदेश में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 3226 हो गई है।
यहां अब तक कुल 14 लाख तीन हजार 205 लोग इस बीमारी को मात दे चुके हैं जबकि 24,839 लोगों की जान जा चुकी है। दिल्ली की कोरोना सकारात्मकता दर वर्तमान में 0.22 फीसदी है।