नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले दुनिया के पहले पुरुष विलियम शेक्सपीयर का निधन हो गया है। वह 81 साल के थे। डॉक्टर्स के मुताबिक उनकी मौत की वजह वैक्सीन नहीं बल्कि कोई और बीमारी थी।
बता दें कि विलियम लंदन के ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के पहले पुरुष थे जिनको कोरोना का टीका लगाया गया था। ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़ भी विलियम का निधन किसी अन्य बीमारी से हुआ है।
पिछले साल 8 दिसंबर को उन्होंने कोरोना का टीका लगवाया था। विलियम दुनिया के दूसरे शख्स थे जिनको कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई थी। उनसे पहले के 91 वर्षीया महिला मार्गरेट कीनन को कोविड-19 की पहली वैक्सीन दी गई थी।
दोनों ने एक ही अस्पताल में फ़ाइज़र बायोएनटेक का जैब एक दूसरे के बाद लिया था। विलियम के मित्र जेने इन्स के मुताबिक शेक्सपियर का निधन 20 मई को हो गया था उसी अस्पताल में हो गया था जहां उन्होंने वैक्सीन लगवाई थी। विलियम रॉल्स रॉयस कंपनी में काम कर चुके थे और साथ ही एक पैरिश काउंसलर भी थे।