नई दिल्ली: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शनों से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) को पत्र लिखकर राजधानी के 57 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद करने का प्रस्ताव दिया है। यह प्रतिबंध 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से लागू किए जाने का सुझाव दिया गया है। इसके अलावा प्रभावित स्टेशनों से गुजरने वाली मेट्रो ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी कम करने की भी बात कही गई है। हालांकि, इस प्रस्ताव पर DMRC के अंतिम फैसले की स्थिति स्पष्ट होना जरूरी है।
प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने दिया प्रस्ताव
दिल्ली पुलिस ने यह कदम 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर और राजधानी के अन्य इलाकों में प्रस्तावित प्रदर्शनों के मद्देनजर उठाया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और अन्य संगठनों की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। पुलिस को आशंका है कि इन कार्यक्रमों के दौरान बड़ी संख्या में लोग जुट सकते हैं, जिससे कुछ इलाकों में आवाजाही और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
पुलिस के प्रस्ताव में केवल स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद करने की बात नहीं है, बल्कि जरूरत के अनुसार मेट्रो ट्रेनों की संख्या या फ्रीक्वेंसी घटाने का सुझाव भी शामिल है। ऐसे में यात्रियों को यात्रा से पहले DMRC की आधिकारिक सूचना देखनी चाहिए।
ये 57 मेट्रो स्टेशन हो सकते हैं प्रभावित
दिल्ली पुलिस के प्रस्ताव में जिन स्टेशनों का उल्लेख किया गया है, उनकी सूची इस प्रकार है:
नई दिल्ली और मध्य दिल्ली
- जनपथ
- पटेल चौक
- केंद्रीय सचिवालय
- लोक कल्याण मार्ग
- राजीव चौक
- नई दिल्ली
- सेवा तीर्थ (उद्योग भवन)
- मंडी हाउस
- बाराखंबा रोड
- आईटीओ
- दिल्ली गेट
- खान मार्केट
- आर.के. आश्रम मार्ग
- झंडेवालान
- सुप्रीम कोर्ट
- इंद्रप्रस्थ
- शिवाजी स्टेडियम
दक्षिण दिल्ली और आसपास के स्टेशन
- आईएनए (दोनों मेट्रो लाइनें)
- हौज खास
- जोरबाग
- अर्जनगढ़
- सराय काले खां-निजामुद्दीन
- लाजपत नगर
- जंगपुरा
- आश्रम
- कालिंदी कुंज
- जसोला
- जामिया मिल्लिया इस्लामिया
- ओखला विहार
पुरानी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली
- चावड़ी बाजार
- जामा मस्जिद
- करोल बाग
- राजेंद्र प्लेस
- विश्वविद्यालय
- विधानसभा
- सिविल लाइंस
- कश्मीरी गेट
- इंद्रलोक
- जीटीबी नगर
- कन्हैया नगर
- नेताजी सुभाष प्लेस
- आजादपुर
- आदर्श नगर
- जहांगीरपुरी
- हैदरपुर बादली मोड़
- मजलिस पार्क
- शालीमार बाग
- रिठाला
- रोहिणी पूर्व
- रोहिणी पश्चिम
पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली
- सीलमपुर
- मौजपुर
- जाफराबाद
- स्वागत
- यमुना विहार
- खजूरी खास
- शाहदरा
यात्रियों को क्या ध्यान रखना चाहिए?
प्रस्तावित प्रतिबंधों के चलते मेट्रो से सफर करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खासकर मध्य दिल्ली और जंतर-मंतर के आसपास जाने वाले यात्रियों को यात्रा शुरू करने से पहले मेट्रो सेवाओं की स्थिति जांचनी चाहिए।