नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच मई 2025 में हुए सैन्य संघर्ष के दौरान चीन ने पाकिस्तान को सैन्य और तकनीकी मदद दी थी. यह दावा अमेरिकी कांग्रेस के एक आयोग की ताजा रिपोर्ट में किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन ने पाकिस्तान को सिर्फ हथियार ही नहीं दिए, बल्कि उसके सैन्य उपकरणों को प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करने के लिए अपने तकनीकी विशेषज्ञों को भी वहां तैनात किया था.
अमेरिका-चीन आर्थिक एवं सुरक्षा समीक्षा आयोग (USCC) की 2026 की वार्षिक रिपोर्ट में चीन की पाकिस्तान के साथ बढ़ती सैन्य साझेदारी का विस्तार से जिक्र किया गया है. 18 नवंबर को जारी इस रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन भारत की बढ़ती आर्थिक और सैन्य ताकत को अपने रणनीतिक हितों के लिए चुनौती मानता है. ऐसे में वह पाकिस्तान को समर्थन देकर भारत पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है.
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन ने कैसे की पाकिस्तान की मदद?
रिपोर्ट के मुताबिक, मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के दौरान पाकिस्तान ने चीन से खरीदे गए आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया था. इसके अलावा चीनी विशेषज्ञों ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर मौजूद रहकर तकनीकी सहायता भी दी थी.
रिपोर्ट में मई 2026 में चीन के सरकारी प्रसारक CCTV पर प्रसारित एक इंटरव्यू का भी उल्लेख किया गया है. इसमें चीन की एविएशन इंडस्ट्री कॉरपोरेशन (AVIC) से जुड़े इंजीनियर झांग हेंग ने स्वीकार किया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वह और उनकी टीम पाकिस्तान में मौजूद थे. उनकी टीम ने वहां चीनी सैन्य उपकरणों को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए तकनीकी सहयोग दिया था.
सैटेलाइट इंटेलिजेंस देने के आरोपों का भी जिक्र
अमेरिकी आयोग की रिपोर्ट में भारतीय सैन्य अधिकारियों के उन आरोपों का भी उल्लेख है, जिनमें कहा गया था कि संघर्ष के दौरान पाकिस्तान को चीन की ओर से रियल टाइम सैटेलाइट तस्वीरें और खुफिया जानकारियां उपलब्ध कराई गई थीं.हालांकि, रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि चीन ने इन आरोपों की आधिकारिक तौर पर न तो पुष्टि की और न ही उन्हें स्पष्ट रूप से खारिज किया. चीनी अधिकारियों ने पाकिस्तान के साथ अपने रक्षा सहयोग को सामान्य द्विपक्षीय संबंधों का हिस्सा बताया था.
भारत की बढ़ती ताकत को रोकना चाहता है चीन
रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन भारत के खिलाफ केवल पाकिस्तान के जरिए ही दबाव नहीं बना रहा, बल्कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर सैन्य बुनियादी ढांचे का विस्तार भी कर रहा है. इसके अलावा औद्योगिक आपूर्ति और आर्थिक निर्भरता को भी भारत पर दबाव बनाने के संभावित माध्यम के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है. आयोग ने अमेरिका और भारत के बीच रक्षा, खुफिया जानकारी साझा करने, समुद्री सुरक्षा और तकनीकी सहयोग को और मजबूत करने की सिफारिश की है.
पाकिस्तान के लिए चीन सबसे बड़ा हथियार आपूर्तिकर्ता
रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2020 से 2024 के बीच पाकिस्तान के कुल हथियार आयात में चीन की हिस्सेदारी 81 प्रतिशत रही. इससे दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में गहरे संबंधों का अंदाजा लगाया जा सकता है. अमेरिकी आयोग का आकलन है कि पाकिस्तान को चीन की सैन्य सहायता भारत के लिए सुरक्षा संबंधी चुनौतियां बढ़ाती है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सामने आए घटनाक्रम ने यह भी दिखाया