नई दिल्ली। गूगलप्ले ने Play store पर मौजूद कई खतरनाक एप्स को बैन कर दिया है। कंपनी ने कुल 136 एप्स पर यह कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक इन एप्स के ज़रिये फ़ोन से लोगों का पैसा चोरी किया जा सकता है।
इन सभी एप्स में मैलवेयर मौजूद है। मैलवेयर की वजह से Android फ़ोन यूज़र्स को लाखों डॉलर्स का नुक्सान झेलना पड़ा है। इसी के चलते Google ने मैलवेयर वाले कई एप्प्स को बैन कर दिया है।
बैन किए गए एप्प्स में हैंडी ट्रांसलेटर प्रो, हार्ट रेट एंड पल्स ट्रैकर, जिओस्पॉट- जीपीएस लोकेशन ट्रैकर, आईकेयर-फाइंड लोकेशन, माई चैट ट्रांसलेटर, बस-मेट्रोलिस 2021 ,फ्री ट्रांसलेटर फोटो,लाकर टूल,फिंगरप्रिंट चेंजर,कॉल रिकॉर्डर प्रो,इंस्टेंट स्पीच ट्रांसलेटर,रेसर्स कार ड्राइवर,सलाईम सिम्युलेटर,कीबोर्ड थीम्स,व्हाटस मी स्टीकर,अमेजिंग वीडियो एडिटर जैसे अन्य कई एप्प्स शामिल हैं। मोबाइल्स की सुरक्षा के लिए गूगल ने ये बड़ा कदम उठाया है।