नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार अब थमती नजर आ रही है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 43,504 मरीज मिले। इस दौरान 44,204 लोगों इस वायरस को मात दी।
वहीं बीते दिन 908 लोगों ने इस महामारी से जान गंवा दी। ताजा आंकड़ो के मुताबिक सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र (9,083) और केरल (13,772) में सामने आए।
इन दोनों राज्यों में फिलहाल सबसे ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है। बीते दिन देश में आए कुल मामलों के 53% मामले इन्हीं दोनों राज्यों में सामने आए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ो के मुताबिक बीते दिन एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1,625 की कमी आई है।
एक दिन पहले ही इसमें 336 की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। बीते 105 दिन में यह पहली बार था जब एक्टिव केस बढ़े थे। इससे पहले 12 मई को इसमें 6,399 का उछाल आया था।