नई दिल्ली। आईपीएल शुरू होने से पहले विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को एक और झटका लगा है। जानकारी के मुताबिक कोहली की टीम के डेनियल सैम्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जांच रिपोर्ट आने के बाद उन्हें तुरंत आइसोलेट कर दिया गया है। सैम्स आरसीबी के दूसरे खिलाड़ी हैं जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से आधिकारिक बयान में कहा गया कि सैम्स की दूसरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
फ्रेंचाइजी के मुताबिक चेन्नई के होटल में डेनियल सैम्य का कोरोना टेस्ट निगेटिव रिपोर्ट के लिए किया गया लेकिन उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
फ्रेंचाइजी ने बयान में कहा, 2 अप्रैल को सैम्स की चेन्नई के होटल कोरोना जांच की गई और उनकी रिपोर्ट निगेटिव थी। वहीं 7 अप्रैल को उनकी दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद सैम्स को पृथकवास में रख दिया गया है जहां डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है।
बता दें कि आईपीएल के शुरू होने से पहले अब तक कई खिलाड़ी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। हाल ही में आरसीबी के देवदत्त पडीक्कल कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। इसके अलावा नीतीश राणा और अक्षय पटेल भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।