नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कपिल मिश्रा को आज शनिवार को दिल्ली भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह जानकारी दिल्ली भाजपा ट्विटर हैंडल के माध्यम से दी गई। ट्वीट में जानकारी दी गई है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के निर्देश पर कपिल मिश्रा को प्रदेश भाजपा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
कपिल मिश्रा ने किया ये ट्वीट
इस पर कपिल मिश्रा ने भी आभार जताते हुए ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अत्यंत आभार। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार इस जिम्मेदारी के योग्य मुझे समझने के लिए। गृह मंत्री अमित शाह का आभार जिनके मार्गदर्शन में दिल्ली बड़े परिवर्तन की ओर है। दिल्ली के यशस्वी अध्यक्ष और मेरे बड़े भाई वीरेंद्र सचदेवा का आभार जिन्होंने मुझे अपनी टीम का सदस्य बनाने योग्य समझा।
एक छोटे से कार्यकर्ता को इस प्रकार स्नेह पूर्ण अपनाना केवल भाजपा में ही संभव है
प्रधानमंत्री @narendramodi जी का अत्यंत आभार 🙏
राष्ट्रीय अध्यक्ष @JPNadda जी का आभार इस ज़िम्मेदारी के योग्य मुझे समझने के लिए
गृहमंत्री @AmitShah जी का आभार जिनके मार्गदर्शन में दिल्ली बड़े… https://t.co/790WGmcWCZ
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) August 5, 2023