मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों काफी सक्सेस हासिल कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘मिमी’ ने बहुत सुर्खियां बटोरीं। मिमी की सफलता के बाद अभिनेत्री ने मर्सिडीज-बेंज मेबैक जीएलएस 600 कार खरीदी है। कृति इतनी महंगी कार लेने वाली पहली बॉलीवुड अभिनेत्री बन गई हैं।
उनके कार की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। उन्हें हाल ही में मशहूर फिल्म निर्माता दिनेश विजान के ऑफिस के बाहर अपनी नई गाड़ी के साथ स्पॉट किया गया। इस कार की कीमत 2.43 करोड़ रुपए है। कृति अपनी तस्वीरों में पिंक हुड्डी और ब्लू वाइड-लेग जीन्स में दिखीं।
वो तस्वीर में काफी खुश नज़र आ रहीं थीं। उनकी फोटो पर फैंस ने उन्हें बधाई भी दी और फोटो को काफी शेयर भी किया। कृति ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म ‘भेड़िये’ की शूटिंग पूरी की है। भेड़िये में उनके को-एक्टर वरुण धवन हैं। ये फिल्म एक हॉरर-कॉमेडी है।