मुंबई। महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के औद्योगिक क्षेत्र की एक केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट होने से चार लोगों की मौत हो गई।
अभी फैक्ट्री के अंदर 40 से 50 लोगों के फंसे होने की जानकारी है। वहीं इस हादसे में कुछ लोग घायल हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह धमाका इंडस्ट्रियल इलाके में केमिकल फैक्ट्री के बॉयलर में हुआ। हादसे में घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह यहां दो धमाके हुए।