उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक बड़ा हादसा हुआ है। कुशीनगर के नारायणी नदी में एक नाव पलटने से 10 लोग डूब गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी है। वहीं सात लोगों को बचा लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में हुए नाव हादसे को लेकर जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि कुशीनगर जिले खड्डा तहसील क्षेत्र के पनियहवा पुल के पास गंडक नदी में बुधवार सुबह नाव पलट गई। यह घटना सुबह लगभग आठ बजे की है। सभी लोग नाव से गंडक नदी के दियारा में खेती करने जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई है।

इसी बीच आज बुधवार के दिन कुछ लोग खेती कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। नाव में 10 लोग सवार थे जिसमें 9 महिलाएं और एक 18 वर्षीय युवती थी। बीच मझधार में नाव पलटने से सभी लोग डूब गए। लोगों की कड़ी मशक्कत बाद 7 लोगों की जान बचा लिया गया जबकि तीन की मौके पर मौत हो गई।