मुंबई। मुंबई स्थित कल्याण से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई जहाँ एक पिता अपने 6 साल के बेटे को गोद में लेकर ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। घटना में उसका बेटा बाल बाल बच गया। मरने वाले शख्स का नाम प्रमोद आदले बताया जा रहा है।
प्रमोद उल्हासनगर के शांतिनगर क्षेत्र का रहने वाला था और मुंबई के बेस्ट में ड्राइवर था। प्रमोद आंधले अपने बेटे स्वराज के साथ शाम करीब 6 बजे विठलवाड़ी स्टेशन पंहुचा और उसने मुंबई जाने वाले डेक्कन एक्सप्रेस के आगे छलांग लगाई। छलांग लगते वक़्त उसके हाथ से बच्चा पटरी से दूर जा कर गिरा जिससे उसकी जान बच गई।
प्रमोद आंधले उल्हासनगर के शांतिनगर क्षेत्र में अपनी पत्नी, बेटे, बेटी के साथ रहता था। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई और बच्चे एवं उसके पिता के मृत शरीर को ले गई। प्रमोद के शव को रुक्मणि बाई अस्पताल में आगे की जांच के लिए भेज दिया गया है। इस खबर के बाद परिवारजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।