मुंबई। टीवी के मशहूर एक्टर पर्ल वी पुरी को वसई सेशन कोर्ट से जमानत मिल गई है। 4 जून 2021 को पुलिस ने उन्हें नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया था।
उनके वकील जितेश अग्रवाल ने एक्टर की बेल को कंफर्म किया है। पर्ल को जमानत मिलते ही सोशल मीडिया पर WE SUPPORT PEARL ट्रेंड करने लगा।
5 जून को पर्ल वी पुरी को वसई कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए उनकी जमानत अर्जी को खारिज कर दिया गया था। कोर्ट ने पर्ल वी पुरी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था।
इसके बाद 11 जून पर्ल की जमानत याचिका को कोर्ट ने फिर से खारिज कर दिया था। अब आखिरकार बाद एक्टर को कोर्ट ने जमानत दी है।