नई दिल्ली। पंजाब में कांग्रेस पार्टी में घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अचानक अपने पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया। हालांकि उन्होंने पार्टी में बने रहने की बात कही है।
सिद्धू ने सोनिया गांधी को पत्र के मध्यम से इस्तीफे की जानकारी दी है। अपने त्याग-पत्र में सिद्धू ने लिखा- समझौता करने से व्यक्ति का चरित्र खत्म हो जाता है। मैं पंजाब के भविष्य और पंजाब की जनता के कल्याण के एजेंडा से कभी समझौता नहीं कर सकता हूं।
उन्होंने आगे लिखा, इसलिए मैं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं। मैं कांग्रेस की सेवा करता रहूंगा। उनके इस्तीफे के बाद कैप्टन अमरिंदर ने अपनी पहली प्रतिक्रिया ट्वीट के माध्यम से दी। उन्होंने लिखा कि मैंने तो पहले ही कहा था कि यह आदमी स्थिर नहीं है और सीमावर्ती राज्य पंजाब के लिए सिद्धू सही नहीं है।