देहरादून। पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने रविवार शाम उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई।
धामी ने शपथ ग्रहण से पहले आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्रियों त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, भुवन चंद्र खंडूरी से उनके सरकारी आवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट की।
उधमसिंह नगर जिले के खटीमा से दो बार के विधायक 45 वर्षीय पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के अब तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री होंगे। बता दें कि हाल ही में तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया था।
तीरथ ने अपने इस्तीफे के पीछे संवैधानिक संकट का हवाला दिया था। तीरथ 115 दिनों तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। इस दौरान उनके द्वारा दिए कई बयानों की वजह से वह विवादों में घिर गए थे। इस्तीफा देने के बाद विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी को नेता चुना गया था।