नई दिल्ली। देश भर में महिलाओं के सम्मान की बातें तो खूब की जाती हैं, लेकिन नेतों के बोल आये-दिन महिला वर्ग के लिए विवादित ही निकलते हैं। अब राजस्थान के शिक्षा मंत्री जीएस डोटासरा ने महिलाओं को लेकर एक आपत्तिजनक बयान दिया है। महिलाओं के लिए आयोजित सशक्तिकरण समारोह में उन्होंने महिलाओं का ही अपमान किया।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कहा, ‘महिला कर्मचारी आपस में बहुत लड़ती हैं।’ बयान के बाद से ही बवाल मचना शुरू हो गया है। आगे वे बोले ‘सरकार ने महिलाओं के लिए नीति पेश की। उन्हें प्राथमिकता दी जाती है, लेकिन महिला कर्मचारियों का आपस में विवाद है।
जहां महिला कर्मचारी हैं, वहां प्रधानाचार्य या शिक्षक ‘सेरेडौन’ लेते हैं।’ गहलोत सरकार के शिक्षा मंत्री ने महिलाओं को नसीहत देते हुए कहा कि वह इससे आगे निकल गईं तो पुरुषों से आगे निकल जाएंगी।
अपने बयान पर कुछ पर्दा डालते हुए डोटासरा बोले कि राजस्थान सरकार ने हमेशा महिलाओं की सुरक्षा और आराम सुनिश्चित किया और उन्हें नौकरियों में पसंदीदा पोस्टिंग दी। उनके इन बयानों के चलते अब देश में विवाद शुरू हो गया है।