नई दिल्ली। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के ताऊ के बेटे जितेंद्र बालियान का निधन हो गया है। वह कोरोना से संक्रमित थे। हाल ही जितेंद्र बालियान कुटबी गांव से ग्राम प्रधान निर्वाचन हुए थे। बताया गया कि पंचायत चुनाव के दौरान वह और उसके भाई राहुल बालियान संक्रमित हो गए थे।
दोनों का उपचार ऋषिकेश एम्स में चल रहा था लेकिन, आज सुबह एम्स में जितेंद्र बालियान की मृत्यु हो गई। राहुल बालियान वेंटिलेटर पर हैं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल राहुल का यहीं पर इलाज चल रहा है। ग्राम प्रधान जितेंद्र बालियान का दाह संस्कार गांव में किया जाएगा।