सिद्धार्थ शुक्ला की याद अब भी उनके चाहने वालों के ज़हन में ताज़ा है। उनकी प्रेमिका शहनाज़ गिल अपने सिद्धार्थ को आज भी अपने अस पास महसूस करती हैं। उनके प्यार की दास्तान बिग बॉस के घर से शुरू हुई थी। पर कहानी का अंत इतना दुखद होगा इसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी।
10 मिलियन लोगों ने दिया गाने को प्यार
पर शहनाज़ के दिल में अब भी ‘सिडनाज़’ की लव स्टोरी कायम है। उनकी हसी भले ही खो सी गई हो, पर उन्होंने अपने प्यार को ट्रिब्यूट देते हुए बीते दिन एक गाना अपलोड किया है। गाने में दोनों की बिग बॉस के घर में हुई खट्टी-मीठी नोकझोक और प्यार भरे पल दिखे, जिससे सिडनाज़ के फैंस की आखें नम हैं। शहनाज़ का ये गाना यूट्यूब पर तेज़ी से ट्रेंड कर रहा है। अब तक कुल 10 मिलियन लोगों ने इस गाने को अपना प्यार दिया है।
Also Read-आर्यन खान हुए जेल से रिहा, किंग खान संग पहुंचे मन्नत
बता दें कि सिद्धर्थ शुक्ला 2 सितम्बर को हम सबको छोड़ कर चले गए थे, जिससे शहनाज़ गिल पूरी तरह टूट गई थीं। सिद्धार्थ की माँ ने शहनाज़ का सहारा बन कर उन्हें संभाला और अब शहनाज़ ने दुनिया के आगे ये बात साफ़ कर दी की उनका प्यार सिद्धार्थ के लिए अटूट है। उनके ना होने पर भी वो उन्हें अपने साथ महसूस करती हैं और उनकी यादों के सहारे जी रही हैं। गाने में सिद्धार्थ शहनाज़ को आवाज़ लगाते और शहनाज़ पीछे मुड़ती हैं पर वो उनके पास नहीं होते। इस सीन से सभी फैंस का दिल भर आया है और वो दोनों की प्यार की निशानी के तौर पर देखे जा रहे इस गाने को भरपूर प्यार दे रहे हैं।