मुंबई। छोटे पर्दे पर माइथोलॉजिकल शोज को लोगों ने हमेशा पसंद किया है। राम, हनुमान, महादेव और कृष्ण का रोल कर कई एक्टर्स इतने ज्यादा मशहूर हुए कि लोग असल में उनकी पूजा करने लगे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आज हम आपको टीवी कृष्ण के बारे में बताने जा रहे जिनके द्वारा निभाए गए किरदार बेहद लोकप्रिय हुए।
सर्वदमन डी बनर्जी
इस लिस्ट में सर्वदमन डी बनर्जी का नाम सबसे पहले आता है। श्री कृष्ण में उनके निभाए गए रोल की वजह से आज भी लोग उन्हें याद करते हैं।
नीतीश भारद्वाज
कृष्ण की बात हो तो कैसे नीतीश भारद्वाज का जिक्र कैसे ना हो। बीआर चोपड़ा के हिट शो महाभारत में उन्होंने कृष्ण का रोल इतनी बेहतरी के साथ निभाया कि लोग उन्हें पूजने लगे। इस शो को रवि चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था।
स्वपनिल जोशी
रामानंद सागर के हिट सीरियल ‘श्री कृष्ण’ में युवा कृष्ण का रोल एक्टर स्वपनिल जोशी ने निभाया था। उस समय स्वपनिल 15 साल के थे। कृष्ण के रोल ने स्वपनिल को रातोरात स्टार बना दिया।
धृति भाटिया
कलर्स के शो ‘जय श्री कृष्ण’ में नन्हे कान्हा ने खूब सुर्खियां बटोरी। कमाल की बात ये है कि शो में कृष्ण का रोल बच्ची धृति भाटिया ने निभाया था। धृति की क्यूटनेस, एक्सप्रेशन और डायलॉग डिलीवरी ने लोगों का दिल जीता। ये शो रामानंद सागर के शो श्री कृष्णा का रीमेक था। इसे रामानंद सागर के बेटे मोती सागर ने बनाया था।



