लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 22 फरवरी को 5वां बजट पेश कर सकती है। इस बार के बजट में युवाओं, किसानों व महिलाओं के लिए बड़े ऐलान हो सकते हैं। विधानमंडल का सत्र 18 फरवरी से शुरू होगा। पहले दिन राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का दोनों सदनों के सदस्यों के समक्ष अभिभाषण होगा।
22 फरवरी सोमवार को वित्तमंत्री सुरेश खन्ना वित्तीय वर्ष 21-22 का बजट पेश कर सकते हैं। इसका आकार पिछले बजट के मुकाबले काफी बड़ा होगा। कोरोना महामारी को देखते हुए विधानसभा सत्र से पहले सभी विधायकों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।
14 से 17 फरवरी के बीच सभी विधायकों को कोरोना की जांच करानी होगी। रिपोर्ट नेगेटिव होने के बाद ही कोई सदस्य विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा ले सकेगा। विधानसभा के अलावा 28 फरवरी से विधानमंडल का सत्र भी शुरू हो रहा है, ऐसे में विधानमंडल के सदस्यों की भी जांच होगी।