‘द कश्मीर फाइल्स’ की सफलता के बाद अब फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने शुक्रवार को खुलासा किया है कि वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ (The Delhi Files) पर काम करेंगे। फिल्म निर्माता ने ट्विटर पर एक पोस्ट में इस खबर को साझा किया है। कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी संख्या में धूम मचाई, लेकिन इसके साथ ही विवाद भी खड़ा कर दिया था।
विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट किया, “मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने #TheKashmirFiles को अपनाया है। पिछले 4 वर्षों से हमने पूरी लगन और ईमानदारी के साथ बहुत मेहनत की है। हो सकता है कि मैंने आपकी टाइम लाइन को स्पैम कर दिया हो, लेकिन कश्मीरी हिंदुओं के साथ किए गए नरसंहार और अन्याय के बारे में लोगों को जागरूक करना महत्वपूर्ण है। मेरे लिए एक नई फिल्म पर काम करने का समय आ गया है।”
वहीं, अभिनेता अनुपम खेर ने फिल्म का पोस्टर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘गुडलक डियर, विवेक अग्निहोत्री #TheDelhiFiles के लिए !! मुझे यकीन है कि एक फिल्म निर्माता के रूप में आप हमारे अतीत के एक और अध्याय को गलत तरीके से पेश करने के साथ बहुत अच्छा न्याय करेंगे। इसका हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हैं। 🙏 #राइट टू लाइफ”
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) April 15, 2022
Good luck dear @vivekagnihotri for #TheDelhiFiles!! I am sure as a filmmaker you will do great justice to another chapter of our past dealt wrongly. Looking forward to be part of it. 🙏 #RightToLife pic.twitter.com/izPlP3b82n
— Anupam Kher (@AnupamPKher) April 15, 2022
मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात सहित कई भाजपा शासित राज्यों द्वारा इसे मनोरंजन कर से छूट दिए जाने के बाद फिल्म ने राजनीतिक दलों के बीच एक बहस भी छेड़ दी। “द कश्मीर फाइल्स” से पहले, फिल्म निर्माता ने 1966 में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की रहस्यमय मौत पर आधारित “द ताशकंद फाइल्स” का निर्देशन किया था। उनकी अन्य फिल्मों में ‘चॉकलेट’ और कामुक थ्रिलर ‘हेट स्टोरी’ और ‘जिद’ जैसी फिल्में शामिल हैं।