कोलकाता। कोरोना वायरस से संक्रमित पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की तबीयत बिगड़ गई है। एक हफ्ता पहले कोविड-19 से संक्रमित हुए बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें दक्षिण कोलकाता के निजी अस्पताल वुडलैंड में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री का मंगलवार की सुबह ऑक्सीजन का स्तर अचानक गिरकर 88 हो गया। जिसके बाद डॉक्टरों रिस्क न लेते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में एडमिट कराने की सलाह दी।
बता दें कि बंगाल में इस समय चक्रवात का खतरा बना हुआ है। इस दौरान कोलकाता की स्थिति और क्या हो। उन्हें अस्पताल ले जाना संभव होगा या नहीं इस बारे में डॉक्टर झिझक रहे थे। बाद में बुद्धदेव भट्टाचार्य को राजी किया गया है और उन्हें एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।