गर्मियों का मौसम एक ऐसा मौसम होता है, जब सभी का दिल कोई भी ठंडी ड्रिंक पीने का करता है। बाहर गर्मी में हमारे शरीर में डीहाइड्रेशन होने लगता है, जिसकी वज़ह कम पानी पीना हो सकता है। जब भी हम बाहर से गार्मी में आते हैं, तो घर आकर कुछ ठंडा पीते हैं। ऐसे में कई बार लोगों को सर्दी-गर्मी हो जाती है, जिसके चलते उन्हें कई बीमारियां अपनी चपेट में ले लेती हैं। एकदम से कुछ भी ठंडा पीना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। कोई भी परिवर्तित ड्रिंक पीने की जगह अगर आप इन ड्रिंक्स को तैयार करके पैक करें, तो बाहर की गर्मी से छुटकारा पा सकते हैं। मार्केट में मिलने वाली ड्रिंक्स में भारी मात्रा में चीनी और कैलोरी होती है और पोषक तत्व कम होते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही 10 रेसिपी, जो आपकी प्यास को बुझाते हुए शरीर के लिए हेल्दी रहेंगी।

वर्जिन कुकुंबर कूलर:

गर्मियों में सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली सब्जी यानी खीरे में आप केवल पांच सामग्री मिक्स करके एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक तैयार कर सकते हैं।
आम पन्नाशेफः

फलों का राजा आम से आप एक लज़ीज़ ड्रिंक बना सकते हैं, वह है आपका पसंदीदा आम पन्ना। देसी आम को एक विधि के हिसाब से तैयार करके आप इस ड्रिंक का मज़ा ले सकते हैं।
अदरक लीची लेमनेड:

अपने रोज़ के साधारण लेमनएड को साइड करते हुए एक अलगद ट्विस्ट दे सकते हैं। नींबू के रस के साथ लीची के रस को मिक्स करके चिया सीड, बर्फ, अंगूर, अदरक और पुदीने की पत्ती का इस्तेमाल कर एक मज़ेदार और ठंडी ड्रिंक तैयार कर सकते हैं।
जिन इन आ बोतल शेक:
:max_bytes(150000):strip_icc()/Jolly-Rancher-Cocktail-56a175873df78cf7726ad4a9.jpg)
उन लोगों के लिए जिन्हें रम पीना पसंद है। वे रम के साथ ब्लूबेरी, सोड़ा, लैवेंडर सिरप, व्हाइट रम और नींबू के रस से इस ड्रिंक को तैयार कर सकते हैं।
अदरक फ़िज़्ज़:

अदरक, नींबू, दालचीनी और लौंग से तैयार करें यह ड्रिंक।
गुआवा ठंडाई:

त्योहारों के रंगों को ड्रिंक में दिखाने के लिए आप इस ठंडाई को एक नया ट्विस्ट दे सकते हैं, वह है अमरूद का।
ठंडा जलजीरा:

देसी सामग्री में इमली, नींबू के रस और गुड़ का स्वाद देते हुए टेस्ट को बैलेंस करें और परफेक्ट गर्मियों की इस ड्रिंक को तैयार करें।
जसवंत शरबत:
हिबिस्कस फूल को दूध, चीनी, पानी और नींबू के रस के साथ मिक्स करके तैयार करें यह ड्रिंक।
मिंट लस्सी:
/mint-lassi-2216233-hero-01-9909ebbb5705484c926c23559d96615f.jpg)
लस्सी को एक नया अवतार देने के लिए इसमें पुदीना डालें।
फालसे का शरबत:

मौसमी फल फालसा के रस को बर्फ, नींबू के रस, चीनी और पुदीने की पत्तियों के साथ ब्लेंड करके तैयार कर सकते हैं।
