नई दिल्ली। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA से उन्हें ईरान के नेतृत्व को लेकर अहम जानकारी मिली है।
ट्रंप ने कथित तौर पर कहा कि एजेंसी की रिपोर्ट में मोजतबा खामेनेई के बारे में व्यक्तिगत जीवन से जुड़ा दावा किया गया है। खुलासा हुआ है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई समलैंगिक (Gay) हैं।हालांकि, इस दावे के समर्थन में सार्वजनिक रूप से कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया गया है और न ही इसकी स्वतंत्र पुष्टि हो पाई है।
जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या इस जानकारी के प्रमाण मौजूद हैं, तो उन्होंने कहा कि अगर एजेंसी ने ऐसा कहा है तो उनके पास सबूत भी होंगे, लेकिन उन्होंने यह भी माना कि इस विषय में उन्होंने अलग से कोई जांच नहीं कराई है।
ईरान के कानूनों का जिक्र
इंटरव्यू में ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान में समलैंगिकता को लेकर कानून बेहद सख्त हैं और इसे अवैध माना जाता है। उन्होंने इसे वहां के धार्मिक और सामाजिक नियमों के संदर्भ में एक गंभीर मुद्दा बताया।
सैन्य कार्रवाई पर भी बड़ा बयान
इसी बातचीत में ट्रंप ने ईरान के खिलाफ कथित सैन्य कार्रवाई को लेकर भी बड़े दावे किए। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने सैन्य रूप से बढ़त हासिल की है और ईरान की नौसेना, वायुसेना और अन्य सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। साथ ही मिसाइल भंडार और कुछ अहम ठिकानों को भी निशाना बनाने की बात कही।