नई दिल्ली। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान में क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया है। ट्रेन में करीब 400 यात्री सवार हैं। इस तरह बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने धमकी दी है कि अगर पाकिस्तानी आर्मी कोई कार्रवाई करती है तो इस कत्ल-ए-आम की जिम्मेदारी सिर्फ पाकिस्तान सेना की होगी।
रेलवे अधिकारियों ने जानकारी दी कि उग्रवादी अलगाववादी समूह बलूच लिबरेशन आर्मी ने दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा से पेशावर जा रही ट्रेन पर हमला किया है। इसमें गोलीबारी कर यात्रियों को बंधक बना लिया है। एक बयान में बचोल लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि माशकाफ, धादर और बोलान में हमारे लड़ाकों ने रेलवे ट्रेक को उखाड़ दिया, जिससे जाफर एक्सप्रेस आगे नहीं बढ़ पाई। इस ट्रेन में हमारे लड़ाके मौजूद हैं, जिसमें सभी यात्रियों को बंधक बना लिया है। अब पाकिस्तान सरकार मिलिट्री ऑपरेशन करती है, तो सभी बंधकों को मार दिया जाएगा। इस कत्ल-ए-आम की जिम्मेदारी सिर्फ पाकिस्तान सेना की होगी।
पाकिस्तान सरकार ने बयान दिया है कि ट्रेन क्वेटा से पेशावर जा रही थी। इस बीच कुनरी और गदालार के बीच भारी फायरिंग की सूचना मिली। इलाके को सुरक्षित रखने के लिए तुरंत ही इमरजेंसी लागू कर दी गई है। सरकार यात्रियों से संपर्क कर रही है। सरकार ने जानकारी दी कि यह पूरा इलाका पथरीला है। ऐसे में सेना को ऑपरेशन करने में समस्या आ रही है।