लखनऊ। होली के त्योहार अब बहु नजदीक है, ऐसे में इसे लेकर सियासत भी चरम पर है। यूपी में योगी के मंत्री ने होली को लेकर विवादित बयान दे दिया है। अलीगढ़ जिले में भाजपा के वरिष्ठ नेता और योगी सरकार के मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि इस शुक्रवार को होली है और इस दिन नमाज के लिए बाहर निकलने के दौरान रंगों से बचने के लिए मुस्लिम पुरुष खुद को हिजाब की तरह तिरपाल से ढक लें। बता दें कि इस साल होली का त्योहार शुक्रवार को मनाया जा रहा है और अभी रमजान का महीना भी चल रहा है।
हिजाब की तरह तिरपाल ओढ़कर निकलें
उत्तर प्रदेश के भाजपा नेता रघुराज सिंह ने सोमवार की रात संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘सनातन धर्म को मानने वालों के लिए होली का त्योहार वर्ष में एक बार ही आता है और उनसे यह अपेक्षा करना कि वे मस्जिदों के पास कुछ प्रतिबंधित क्षेत्रों में होली न खेलें, कोई व्यावहारिक समाधान नहीं है। मुस्लिम महिलाएं भी खुद को हिजाब से ढक लेती हैं और एहतियात के तौर पर बहुत बार मस्जिदों को भी तिरपाल से ढक दिया जाता है। तो इसी तरह शुक्रवार की नमाज के लिए घर से बाहर निकलते समय मुस्लिम पुरुष को खुद को तिरपाल से ढककर निकलें।‘‘
।