केंद्रीय मंत्रिमंडल ने OROP में रिवीजन को दे दी है मंजूरी
लखनऊ। केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से वन रैंक, वन पेंशन (OROP ) के तहत रक्षा बलों के कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनरों की पेंशन में रिवीजन को मंजूरी मिल गयी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे अभिनंदनीय बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा ‘वन रैंक, वन पेंशन’ के तहत रक्षा बलों के कार्मिकों/पारिवारिक पेंशनरों की पेंशन में अगले पुनरीक्षण को मिली मंजूरी अभिनंदनीय है। 25 लाख से अधिक पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों को लाभान्वित करते इस निर्णय के लिए हार्दिक आभार आदरणीय PM श्री @narendramodi जी!
केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 'वन रैंक, वन पेंशन' के तहत रक्षा बलों के कार्मिकों/पारिवारिक पेंशनरों की पेंशन में अगले पुनरीक्षण को मिली मंजूरी अभिनंदनीय है।
25 लाख से अधिक पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों को लाभान्वित करते इस निर्णय के लिए हार्दिक आभार आदरणीय PM श्री @narendramodi जी!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 23, 2022
बता दें कि मोदी कैबिनेट ने शुक्रवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए वन रैंक वन पेंशन योजना को रिवाइज कर दिया है। पहले इस योजना में 20.60 लाख पेंशनरों को लाभ मिलता था, लेकिन अब रिवीजन के बाद 25 लाख लोगों को फायदा होगा, जिसमें ओआरओपी का लाभ परिवार पेंशनधारकों के साथ युद्ध में शहीद होने वाले जवानों की विधवाओं एवं दिव्यांग पेंशनधारकों को भी मिलेगा।
revision of OROP, revision of OROP latest news, revision of OROP news,