भारतीय वायुसेना का Mi-17 हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हेलीकाप्टर में मौजूद दो पायलट और तीन क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। भारतीय वॉयसेना ने इस हादसे की जानकारी दी है।
पूर्वी अरुणाचल प्रदेश में हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक इस हेलीकाप्टर का इस्तेमाल लम्बे वक़्त से किया जा रहा था। जब पायलट ने इसे उड़ने की कोशिश की तो हेलीकाप्टर क्रैश हो गया। घटना के पीछे के कारण का अभी पता नहीं लगाया जा सका है। हादसे के बाद कोर्ट ऑफ़ इन्क्वायरी के आदेश दिए गए।
ट्रेनिंग उड़ान के दौरान हेलीकाप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त
ये हादसा पूर्वी अरुणाचल प्रदेश में हुआ है। बता दें कि इस दुर्घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है। हेलीकाप्टर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हेलीकाप्टर ट्रेनिंग उड़ान पर था, इसी बीच से हादसा हो गया।