बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज़ के लिए अक्सर सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। एक बार फिर वो अपने बयान के चलते विवादों में घिर चुकी हैं। हाल ही में एक टेलीविज़न शो के दौरान भारत की स्वतंत्रता पर टिप्पड़ी की थी। इससे कई लोग अभिनेत्री से नाराज़ हो गए हैं और लोगों की कई प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
टीवी शो में कांग्रेस को बनाया निशाना
कंगना ने कहा कि ‘कांग्रेस ब्रिटिश शासन का विस्तार है और भारत ने 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने के बाद वास्तविक स्वतंत्रता हासिल की।’ ये बयान कंगना ने टाइम्स नाउ समिट में दिया। इस टिप्पड़ी के बाद कई नेताओं ने भी अपनी नाराज़गी जताई। इस पर कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वाभल्ला ने कहा कि ‘मैं मांग करता हूं कि कंगना रनौत को अपने बयान के लिए सभी देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि हमारे स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता सेनानियों को अपमान हुआ है. भारत सरकार को ऐसी महिला से पद्मश्री सम्मान वापस लेना चाहिए, जिसने महात्मा गांधी, सरदर पटेल, सुभाष चंद्र बोस, पंडित नेहरू, सरदार भगत सिंह का अपमान किया है।’
लोगों ने जताया गुस्सा, की माफ़ी मांगने की मांग
कंगना रनौत ने कहा कि ‘1947 में आजादी नहीं, भीख मिली थी और जो आजादी मिली है, वह वर्ष 2014 में मिली.’ राजनेता और भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक ट्वीट में उनकी टिप्पणी की आलोचना की. उन्होंने ट्वीट किया, ‘कभी महात्मा गांधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान, और अब शहीद मंगल पाण्डेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का तिरस्कार. इस सोच को मैं पागलपन कहूँ या फिर देशद्रोह?’
Also Read-स्मृति ईरानी ने साधा प्रियंका गांधी पर निशाना, कहा-‘घर में लड़का है मगर लड़ नहीं सकता’