नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल डरे हुए हैं, क्योंकि रोहिंग्या व बांग्लादेशियों के फर्जी वोट पकड़े जा रहे हैं। उन्हें याद रखना चाहिए कि भाजपा विधानसभा चुनाव में एक भी फर्जी वोट नहीं डालने देगी। उन्होंने मुख्यमंत्री आतिशी पर फर्जी मतदाताओं के नाम नहीं काटने के लिए अधिकारियों को धमकी देने का आरोप लगाया।
उन्होंने आगे कहा कि हमने दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों से हम लोगों ने बात की। इस दौरान सबकी एक ही राय थी कि वे अरविंद केजरीवाल से मुक्ति चाहते हैं। वे अब उन्हें बर्दाश्त नहीं कर सकते और बदलाव चाहते हैं। इसी भावना से बदलाव की मांग उठी है कि हम अब केजरीवाल को बर्दाश्त नहीं करेंगे, हम बदलाव लाएंगे और दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाएंगे।”
उन्होंने कहा, “भाजपा सेवा के कार्य कर रही है। दिल्ली में हमारे सात सांसद लगातार काम कर रहे हैं। अब दिल्ली के लोग भी इस बात को समझते हैं कि राजधानी का विकास डबल इंजन की सरकार ही कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी तो दिल्ली जो बदहाली स्थिति में वह खत्म होगी। दिल्ली में खुशहाली का माहौल बने। इसके लिए हम सभी लोग कार्य करेंगे।”