नई दिल्ली। भारत में अब जल्द ही 2 से 18 साल के बच्चों को भी कोरोना वैक्सीन लग सकेगी। भारत बायोटेक कंपनी ने ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ़ इंडिया (डीसीजीआई ) को बच्चों पर हुए निरिक्षण का डेटा सौंप दिया है। बच्चों को लगने वाली वैक्सीन जल्द ही लॉच होने वाली है। बता दें कि भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन के फेज-2 और फेज-3 का ट्रायल कर लिया था। ट्रायल का डेटा डीसीजीआई को दे दिया गया है।
Also Read-
भारत में फिर डराने लगे कोरोना के ताजा आंकड़े, एक दिन में आए इतने केस
हालांकि इस वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल पर अभी विचार किया जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है की इस महीने के अंत तक बच्चों को लगने वाली वैक्सीन को मंज़ूरी दे दी जाएगी। डॉक्टर कृष्णा ऐला का कहना है कि, ‘कंपनी ने वैक्सीन से जुड़ा सभी डेटा डब्लूएचओ को सौंप दिया है। इससे पहले भारत बायोटेक की अन्य वैक्सीन को मंज़ूरी मिल चुकी है।’ फिलहाल फैसले की टाइमलाइन को ले कर उन्होंने कोई खुलासा नहीं किया है।
भारत में अब कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट
भारत में अब कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट आती जा रही है। आज देश में कुल 22,842 नए मामले दर्ज किए गए हैं। ये आकड़े बीते दिन से 6% कम हैं। अब तक देश का कुल आंकड़ा 3,38,13,903 पंहुचा है। केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय द्वारा जारी आकड़ों के मुताबिक आज देश में कोरोना संक्रमण से 244 लोगों की मौत हुई।