पीलीभीत से लोकसभा सांसद वरुण गांधी कोरोना पॉजिटिव हुए । सांसद ने इसकी जानकारी खुद अपने ट्विटर हैंडल के ज़रिए दी। वरुण गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि ‘तीन दिन तक पीलीभीत में रहने के बाद काफी गंभीर लक्षणों के साथ मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। हम तीसरी लहर और चुनाव प्रचार के बीच हैं.चुनाव आयोग को उम्मीदवारों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भी एहतियाती खुराक देनी चाहिए।’
कोरोना की तीसरी लहर और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग से मांग करते हुए वरुण ने अपने ट्वीट में आगे कहा, ‘अब हम तीसरी लहर और चुनाव प्रचार के बीच में है। चुनाव आयोग को उम्मीदवारों और राजनीतिक कार्यकतार्ओं को भी एहतियातन डोज देनी चाहिए।’
बता दें कि बीते दिन पांच राज्यों में होने वाले विधानसबाह चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया गया है। इस बार चुनाव 7 चरड़ में होंगे। देश में कोरोना के लगातार बढ़ रहे खतरे के मद्देनजर चुनाव आयोग ने 15 जनवरी तक जनसभा, रोड शो, पदयात्रा और नुक्कड़ सभा जैसे चुनावी कार्यक्रमों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।