Dark Mode Light Mode
🚀 Stay Updated! Watch & Subscribe to our YouTube Now! 🎥

सांसद रमेश अवस्थी द्वारा सावन के प्रथम सोमवार पर आयोजित किया गया भव्य रुद्राभिषेक और आम महोत्सव का आयोजन

सावन माह के प्रथम सोमवार के पवित्र अवसर पर कानपुर के नानाराव पार्क, फूलबाग में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य रुद्राभिषेक और कानपुर आम महोत्सव का आयोजन किया गया। कानपुर लोकसभा सांसद रमेश अवस्थी की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम ने न केवल आध्यात्मिक भक्ति का माहौल बनाया, बल्कि भारतीय संस्कृति और आम की मिठास को भी शानदार ढंग से प्रदर्शित किया, साथ ही क्षेत्र की कृषि विरासत को भी सम्मान दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे नानाराव पार्क में भव्य रुद्राभिषेक के साथ हुई। सांसद रमेश अवस्थी ने अपने पुत्रों सचिन अवस्थी और शुभम अवस्थी के साथ यजमान की भूमिका निभाई। 11 विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इस अनुष्ठान को विधि-विधान से संपन्न कराया, जिससे वातावरण भक्ति और दिव्यता से सराबोर हो गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने *‘ॐ नमः शिवाय’* के जयकारों के साथ भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, विधायक सलिल विश्नोई, उपेंद्र पासवान, सुरेंद्र मैथानी, नीलिमा कटियार, अमिताभ बाजपेई, सरोज कुरील, दीपू पांडे, सुरेश अवस्थी, भूपेश अवस्थी, विजय पंडित, व्यापारी नेता विनोद गुप्ता, ज्ञानेश मिश्रा, पूनम कपूर, सरोज सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सावन के पहले सोमवार को आयोजित इस रुद्राभिषेक का महत्व और भी बढ़ गया, क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में रुद्राभिषेक से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है।

शाम 5 बजे से कानपुर आम महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ, जो सांसद रमेश अवस्थी की पहल पर आयोजित किया गया। पिछले एक दशक से अवस्थी कानपुर और दिल्ली में आम महोत्सव के माध्यम से भारतीय आमों की विविधता को दुनिया के सामने लाने और किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इस वर्ष के महोत्सव में दशहरी, अवध अभ्या, अवध समृद्धि, वनराज, फजरी, बिंद्रा बानो, स्वर्ण रेखा, लखनऊ सफेदा, आम्रपाली, केशर, बुलडोजर सहित सैकड़ों आम की प्रजातियों को प्रदर्शित किया गया, जिसने स्थानीय किसानों, आगंतुकों और आम प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया। सांसद रमेश अवस्थी और मीडिया क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन अवस्थी ने दर्जनों आम उत्पादकों को सम्मानित किया, जो उनकी कृषि के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा।

महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। राजीव सक्सेना म्यूजिकल ग्रुप ने शिव भक्ति से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इसके साथ ही लखनऊ से आए कलाकारों ने बॉलीवुड गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों के जरिए समां बांध दिया, जिसने आयोजन में चार चांद लगा दिए और उपस्थित लोगों का उत्साह दोगुना कर दिया।

इस अवसर पर सांसद रमेश अवस्थी ने कहा, “श्रावण माह भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का विशेष समय है। रुद्राभिषेक हमारी सनातन आध्यात्मिक परंपरा का केंद्र है, जबकि कानपुर आम महोत्सव जैसे आयोजन हमारी कृषि विरासत को सम्मान देने के साथ-साथ सामाजिक समरसता का माध्यम बनते हैं। मैं सभी नगरवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस आयोजन में शामिल होकर इसकी शोभा बढ़ाई।”

आयोजन में हजारों की संख्या में स्थानीय लोग, भाजपा कार्यकर्ता और आम प्रेमी शामिल हुए। इस महोत्सव ने कानपुर की जनता के बीच सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक एकता का संदेश दिया। सांसद रमेश अवस्थी के इस प्रयास की शहरवासियों ने जमकर सराहना की और इसे कानपुर के लिए एक ऐतिहासिक आयोजन बताया।

Add a comment Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती हुए यूपी सरकार के राज्यमंत्री दिनेश खटीक, हालत स्थिर

Next Post

"हीरोपंती" पड़ी भारी: एक बाइक पर 5 युवक कर रहे थे खतरनाक स्टंट, पुलिस ने गैंगलीडर को भेजा जेल

Advertisement