चंडीगढ़। हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बात का एलान किया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक नेशनल पार्टी बन चुकी है। जब से हमने गुजरात में 14 फीसदी वोट हासिल किए हैं, तब से आधिकारिक रूप से चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी को नेशनल पार्टी बना दिया है। उन्होंने कहा कि आप सिर्फ दस सालों में राष्ट्रीय पार्टी बनी है। दो राज्यों में हमारी सरकार है और विभिन्न राज्यों में विधायक हैं।
उन्होंने कहा कि क्योंकि दिल्ली और पंजाब में हमारी सरकार है। आधा हरियाणा पंजाब से टच करता है और आधा दिल्ली से। जब हमने रोहतक, जिंद जैसी जगहों पर विजिट किया तब देखा कि जनता बदलाव लाना चाहती है। उनका मानना है कि हरियाणा में उनके साथ किसी ने वफा नहीं की, जो भी आया उसने लुटा।
लेकिन अब जनता बदलाव चाहती है और सबसे बड़ी बात यह है कि केजरीवाल साहब हरियाणा से बिलोंग करते हैं। लोग आशा कर रहे हैं कि जब केजरीवाल ने देश की राजनीति बदल दी है तो हरियाणा में बदलाव क्यों नहीं। इस बीच भगवंत मान ने एक स्लोगन भी दिया- ‘बदलेंगे हरियाणा का हाल, अब लाएंगे केजरीवाल’