कन्नौज। सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पिता मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में पत्नी डिंपल यादव को मैदान में उतारकर विरासत सौंप दी है। साथ ही कन्नौज सीट को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में पनपी असमंजस की स्थिति को भी लगभग ख़त्म कर दिया है।
यह भी पढ़ें
एकजुट हुआ मुलायम परिवार, अखिलेश ने शिवपाल के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
बिकने को तैयार है पैकेज्ड वाटर कंपनी Bisleri, खरीद सकता है टाटा
कन्नौज में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पत्रकार वार्ता में आने वाले 2024 के चुनाव में कन्नौज संसदीय सीट से उतरने के संकेत दिए हैं।
डिंपल यादव कन्नौज सीट से सांसद रह चुकी हैं और बीते लोकसभा चुनाव में भी सपा ने उन्हें इसी सीट से उतारा था, हालांकि वह भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक से हार गईं थीं। उनके मैनपुरी जाने के बाद स्थानीय सपा नेताओं का असमंजस गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दूर कर दिया।
गुरुवार को सपा नेता सुनील कुमार गुप्ता उर्फ मुन्ना भइया के घर आयोजित निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख ने अखिलेश यादव ने पत्रकार वार्ता में कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं।
डिंपल यादव को मैनपुरी से उपचुनाव से उतारे जाने के बाद कन्नौज सीट को लेकर एक सवाल पर अखिलेश ने कहा कि 2024 में भी चुनाव हैं। हम क्या करेंगे खाली बैठकर, हमारा काम ही चुनाव लड़ना है। जहां से पहला चुनाव लड़ा वहां से फिर लड़ेंगे।
Akhilesh Yadav disenchanted with Azamgarh, Akhilesh Yadav Kannauj, Akhilesh Yadav,