मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में छठ घाट पर मॉब लिंचिंग (Mob Lynching) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने छठ घाट पर पहुंचा। तभी उसके घर वालों ने लड़की से छेड़खानी का आरोप लगाकर घेर लिया। फिर वहां मौजूद भीड़ ने युवक को घेरकर बेरहमी से पीट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें
बिहार: ऑनर किलिंग में की बेटी की हत्या, आरोपी मां सहित तीन गिरफ्तार
मोबाइल के खराब नेटवर्क से हैं परेशान तो अपनाएं ये ट्रिक्स
मामला कांटी थाना इलाके के महरथा गांव में छठ घाट की है। मृतक की पहचान ब्रह्मपुरा थाने के हजमटोली मोहल्ला निवासी आर्यन के रूप में हुई है। दो समुदायों का मामला होने के कारण पुलिस अलर्ट है।
पोस्टमार्टम के लिए शव एसकेएमसीएच भेजा गया है। परिजन सव को पोस्टमार्टम कराकर ब्रह्मपुरा स्थित मेहदी हसन चौक पर सड़क पर सव को रखकर हंगामा सुरु कर दिया। आरोपी की ग्रिफ्तारी की मांग को लेकर सैकड़ो की संख्या में लोग बबाल कर रहे हैं।
बताया जा रहा है आर्यन का अपनी प्रेमिका से पुराना संबंध था। दोनों दो साल पहले घर से भाग गए थे। इसको लेकर केस भी दर्ज हुआ था और प्रेमिका के अपहरण के आरोप में आर्यन जेल गया था।
रविवार को छठ की संध्या पर अर्घ्य चढ़ाने के दौरान ब्रह्मपुरा का आर्यन अपनी प्रेमिका से मिलने घाट पर पहुंच गया। इस दौरान उसे लड़की के परिजन ने देख लिया। उन्होंने छेड़खानी के आरोप में युवक को खदेड़ना शुरू कर दिया। छठ घाट पर मौजूद सैकड़ों लोगों ने आव देखा न ताव आर्यन की पिटाई कर दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि महरथा की लड़की का परिवार ब्रह्मपुरा हजमटोली में किराए के मकान में रहता था। युवक का घर भी उसी मोहल्ला में है। यहीं दोनों में प्यार हो गया और वे घर से भाग गए थे। इसको लेकर कोर्ट में केस चल रहा है।
मृतक के परिजन ने लड़की के परिवार वालों समेत 100 से ज्यादा लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। गिरफ्तारी के डर से लड़की के परिवार वाले घर छोड़कर भाग गए हैं।
Mob Lynching, Mob Lynching in Bihar, Mob Lynching in Mujaffarpur, Mob Lynching in bihar news,