रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कल 01 नवम्बर से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव (National Tribal Dance Festival) में हिस्सा लेने के लिए देश-विदेश से कलाकार पहुंचने लगे हैं।
यह भी पढ़ें
छत्तीसगढ़ पिछले साढ़े तीन सालों में नक्सली उन्मूलन को लेकर लगातार काम कर रहा : ताम्रध्वज साहू
यूपी: कृषि आधारित एमएसएमई उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 2 नवंबर से राष्ट्रीय सेमिनार
रायपुर का साइंस कॉलेज मैदान राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव के लिए तैयार हो रहा है। 01 से 03 नवंबर तक आयोजित होने वाले समारोह के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। साइंस कॉलेज मैदान में विभिन्न शासकीय विभागों के स्टॉल और व्यावसायिक स्टॉल लगेंगे। फूड जोन भी बनाया जा रहा है।
बता दें कि 01 नवंबर 2000 को मप्र से अलग करके छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया गया था। राज्य गठन को 22 साल पूरे हो गए। हर साल की तरह इस बार भी भव्य स्तर पर राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में तीसरी बार राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन भी हो रहा है।
इस बार राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव (National Tribal Dance Festival) में भारत के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों समेत नौ देशों मोजांबिक, मंगोलिया, टोंगो, रशिया, इंडोनेशिया, मालदीव, सर्बिया, न्यूजीलैंड और इजिप्ट के 1500 जनजातीय कलाकार शामिल होंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ समेत देश-विदेश की विभिन्न जनजातियों की विविधतापूर्ण संस्कृति, परंपरा और लोककला का नजारा देखने को मिलेगा।
राज्योत्सव के मौके पर साइंस कॉलेज मैदान में विकास प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। विकास प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ की विकास गाथा की झांकी के साथ ही पिछले पौने चार वर्षों में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए लागू योजनाओं और किए गए कार्यों की झलक देखने को मिलेगी।
इस दौरान राज्य शासन के 21 विभागों के स्टॉल, शिल्पग्राम में 40 स्टॉल, फूड जोन में 24 स्टॉल, थीम हैंगर में विभिन्न उद्योगों और सार्वजनिक उपक्रमों के स्टॉल, 40 व्यावसायिक स्टॉल बनाए जा रहे हैं। शिल्पग्राम और फूड जोन भी आकर्षण का केंद्र होंगे।
Chhattisgarh news, Chhattisgarh latest news, National Tribal Dance Festival in Chhattisgarh, National Tribal Dance Festival,