रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अग्निवीरों को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। शुक्रवार को उन्होंने घोषणा है कि उनकी सरकार पुलिस आरक्षक, वन रक्षक और अन्य पदों की भर्ती में राज्य के अग्निवीरों को आरक्षण देगी। शुक्रवार को विधानसभा सत्र पूरा होने के बाद प्रेस से बात करते हुए सीएम ने घोषणा की है।
विधानसभा परिसर में संवाददताओं से बात करते हुए साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के अग्निवीर जब भारतीय सेना में अपनी सेवा के बाद वापस आएंगे तब प्रदेश सरकार इन नौजवानों को पुलिस सेवा में कॉन्स्टेबल, वन सेवा में वन रक्षक और जेल प्रहरी जैसे अन्य पदों में प्राथमिकता के आधार पर समायोजन की सुविधा देगी।
साय ने कहा कि अग्निवीरों को इसके लिए एक निश्चित आरक्षण की सुविधा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश हमारी सरकार शीघ्र ही जारी करने जा रही है।