पटना, 06 नवंबर 2026। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र के पिता स्वर्गीय डॉ. के.एन. सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत तेलघी गांव स्थित मंत्री कुमार शैलेन्द्र के आवास पहुंचे।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वर्गीय डॉ. के.एन. सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, बिहार भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, विधायक संजीव चौरसिया, विधान पार्षद संजय सिंह, पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल, पूर्व विधायक आलोक कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंत्री कुमार शैलेन्द्र के परिजन भी उपस्थित थे।
